Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनिल विज का ऑक्सीजन लेवल गिरा, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती

Anil Vij

Anil Vij

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को ऑक्सीजन का स्तर गिरने के कारण रविवार को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। बीते गुरुवार से ही अनिल विज का ऑक्सीजन स्तर गिरना शुरू हुआ था, जिस कारण वे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अनिल विज को रविवार की शाम छह बजे यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने कहा कि डॉक्टरों का एक दल अनिल विज के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विज का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

शैली सिंह ने रचा इतिहास, लंबी कूद में पहली बार भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

उल्लेखनीय है कि अनिल विज पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री खट्टर के छोटे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रोहतक गए थे। वहां से वो मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से लौटे थे। उस दौरान ऊंचाई पर होने की वजह से उनके ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था और तब से इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा।

Exit mobile version