• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अनीशा’ ने PM को ई-मेल कर जताई मिलने की इच्छा, मोदी बोले- ‘दौड़ के चली आओ बेटा’

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
anisha-modi

anisha-modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र में रहने वाली 10 साल की अनीशा पाटिल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली। अनीशा ने मेल कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी का बुलावा आ गया। अनीशा के पास प्रधानमंत्री के लिए कई सवाल थे। उन्होंने सभी सवालों के जवाब भी दिए। बात-बात में बच्ची ने पूछ लिया कि आप राष्ट्रपति कब बनेंगे। यह सवाल सुनकर प्रधानमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अहमदनगर की अनीशा किसी सामान्य परिवार से नहीं है। उसके पिता डॉ. सुजय विखे पाटिल सांसद हैं। दादा राधाकृष्ण विखे पाटिल भी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे हैं और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। अनीशा पिछले कई महीने से प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करना चाह रही थी। पेरेंट्स उसे समझाते रहे कि PM का शेड्यूल काफी बिजी होता है और वे शायद मिलने का समय न दे सकें।

“दौड़ के चली आओ बेटा” – PM#MyPMMyPride pic.twitter.com/LrKBKGHAAl

— Sunil Deodhar (@Sunil_Deodhar) August 12, 2021

मेल पर जवाब मिला- दौड़ के चली आओ बेटा

पेरेंट्स ने अनीशा की नहीं सुनी तो छोटी बच्ची ने अपने पिता के लैपटॉप से प्रधानमंत्री को एक ई-मेल भेजा। मेल में अनीशा ने लिखा, ‘हैलो सर, मैं हूं अनीशा और मैं सच में आकर आपसे मिलना चाहती हूं।’ कुछ दिन बाद इसका जवाब आया तो अनीशा को सपना पूरा होता लगा।

PM की ओर से जो मेल आया उसमें लिखा था, ‘दौड़ के चली आओ बेटा।’ जब विखे पाटिल परिवार संसद पहुंचा तो PM मोदी का पहला सवाल था कि अनीशा कहां है? फिर अनीशा ने PM मोदी से मिलने पर खुशी जाहिर की।

अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक, फेसबुक पर दी जानकारी

अनीशा की प्रधानमंत्री से मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। PM ने उसे चॉकलेट दी। अनीशा के मन में प्रधानमंत्री को लेकर जितने भी सवाल थे, उसने वे सभी पूछ डाले। अनीशा ने PM से पूछा-आप यहां बैठते हैं?, क्या यह आपका ऑफिस है?, यह कितना बड़ा ऑफिस है?

इसके जवाब में PM मोदी ने कहा कि यह मेरा परमानेंट ऑफिस नहीं है। मैं आपसे मिलने आया था, क्योंकि आप यहां आई थीं। PM मोदी जवाब दे ही रहे थे कि अनीशा ने फिर पूछा, क्या आप गुजरात से हैं? आप राष्ट्रपति कब बनेंगे। इस पर PM मोदी हंस पड़े।

Tags: anishadelhi newsNational newspm modi
Previous Post

अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का अकाउंट भी ब्लॉक, फेसबुक पर दी जानकारी

Next Post

LJA ने संपादक पदम कांत शर्मा को “कोरोना वारियर” सम्मान से किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

14/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
Next Post
Padam Kant Sharma-LJA

LJA ने संपादक पदम कांत शर्मा को "कोरोना वारियर" सम्मान से किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

NCW

केजरीवाल के निजी सचिव बिभव को NCW ने फिर जारी किया नोटिस

17/05/2024
Pregnancy

प्रेग्नेंसी में वाइफ का ऐसे ख्याल रखें पति

08/08/2023
Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर भूल से हो जाए चंद्र दर्शन, तो फौरन कर लें ये काम

06/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version