Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनीता हसनंदानी ने बेबी बंप के साथ शेयर किया वीडियो, हुआ वायरल

Anita Hasanandani

अनीता हसनंदानी

नई दिल्ली| नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बनने वाली हैं। अनीता ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। अनीता ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पति रोहित के साथ अपनी अब तक की जर्नी को दिखा रही हैं कि कैसे दोनों मिले फिर रोहित ने उन्हें प्रपोज किया, इसके बाद दोनों की शादी हुई और अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

पायल घोष ने पीएम मोदी से की अपील, बोले- ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे

वीडियो में अनीता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और रोहित एक्ट्रेस के बेबी बंप पर किस करते हैं।

दोनों के इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं रोहित ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर दी है।

आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी टीवी के पॉप्युलर सीरियल ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। उन्होंने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा पिछले साल ‘नच बलिए 9’ में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी।

Exit mobile version