Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंकिता लोखंडे ने बताया, कौन सा था सुशांत सिंह राजपूत का फेवरेट गाना

sushant-ankita

सुशांत सिंह राजपूत- अंकिता लोखंडे

नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिवंगत एक्टर के फैंस को 14 जून को गहरा झटका लगा था। अपने चहेते स्टार की याद में सुशांत के फैंस आज भी सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

एकता कपूर को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम राहत

ट्विटर पर सुशांत के फैन ने उनकी तस्वीर के साथ ‘दिल में मेरे आज क्या है’ गाने की कुछ लाइनें लिखी थीं। इसके साथ ही फैन ने इस पोस्ट में अंकिता लोखड़े और सुशांत की बहन प्रियंका सिंह को भी टैग किया था। फैन के इस ट्वीट के जवाब में अंकिता ने लिखा- ‘सुशांत का पसंदीदा गाना यह है। मेरे दिल में आज क्या है।’

भारत में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 30 लाख का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश

अंकिता ने खुलासा कि दिग्गज सिंगर किशोर कुमार की आवाज में गाया यह गाना सुशांत का फेवरेट था। इसके साथ ही अंकिता ने हर्ट इमोजी शेयर करते हुए अपने प्यार को बयां किया।

Exit mobile version