• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्नदाता बोले- आज 3 बजे तक करेंगे चक्का जाम, मंच पर किसी भी पार्टी के नेता को अनुमति नहीं

Writer D by Writer D
08/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
bharat bandh

bharat bandh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे किसान आज मंगलवार को भारत बंद करेंगे। किसानों का कहना है कि 8 दिसंबर को पूरे दिन बंद रहेगा। किसानों ने यह भी ऐलान किया है कि आंदोलन के दौरान उनके मंच पर किसी राजनीतिक दल के नेता को आने की अनुमति नहीं होगी।

किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत बंद के कार्यक्रम के बारे में बताया। किसान नेता निर्भय सिंह धुडिके ने कहा, ‘हमारा विरोध केवल पंजाब तक सीमित नहीं है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जैसे दुनिया भर के नेता भी हमें समर्थन दे रहे हैं। हमारा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण है.’ वहीं किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि आज पूरे दिन बंद रहेगा। दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम होगा। यह एक शांतिपूर्ण बंद होगा। हम अपने मंच पर किसी भी राजनीतिक नेता को अनुमति नहीं देंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने ऐलान किया है कि वो किसानों के बंद का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है। परिवहन संघ, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन सभी ने बंद को सफल बनाने का फैसला किया है। यह बंद पूरे भारत में होगा।

नग्न अवस्था में नाले से मिला युवक का बंधा हुआ शव, शरीर में गड़ी थीं लोहे की कीलें

बहरहाल, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने केंद्र सरकार के रुख की आलोचना की है। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के वर्किंग ग्रुप ने कहा कि तीन कानूनों को वापस न लेने की घोषणा करना सरकार के जिद्दी रवैये को उजागर करता है। सरकार कोई आलोचना सुनने या सुझाव मानने को तैयार नहीं है।

किसान संगठन ने कहा कि सरकार के पास अपने रुख को सही ठहराने के लिए कोई तर्क नहीं है और यह स्पष्ट रूप से कॉर्पोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हितों के सामने झुक हुआ दिख रहा है। पूरा देश बीजेपी के “आत्मानिर्भर विकास” और आरएसएस के “स्वदेशी” नारे के ढोंग और दोहरे चरित्र को देख सकता है। यहां तक कि बीकेएस जैसे आरएसएस के संगठन भी किसानों की मांगों के खिलाफ सामने आए हैं।

MIG-29K के लापता पायलट निशांत सिंह का शव मिला, 26 नवंबर से जारी थी तलाश

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने फिर से उस आधार पर सवाल उठाया है, जिसके आधार पर सरकार दावा कर रही है कि वह कानूनों में सुधार करेगी और एमएसपी और खरीद पर आश्वासन देगी। समिति ने कहा कि सरकार के विशेषज्ञ खुले तौर पर दावा करते रहे हैं कि सरकारी खरीद को रोकना होगा, क्योंकि देश में अनाज का सरप्लस उत्पादन खाद्य भंडार की आवश्यकता से 2.5 गुना है। वे यह भी कहते हैं कि एमएसपी को कानून में नहीं बदला जा सकता है। तब खरीद और एमएसपी के किसी भी आश्वासन की विश्वसनीयता क्या है? तीनों कृषि अधिनियम कहते हैं कि वे निजी बड़े कॉर्पोरेट द्वारा मंडियों की स्थापना को बढ़ावा देते हैं। मंडी को अन्य सभी क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा, बैंकिंग इत्यादि में डी-प्रमोट किया जाएगा, यह इस बात को प्रमाणित करता है कि सरकार का एमएसपी पर खरीद को बंद करने का इरादा है।

Tags: 8 December8 दिसबंर8 दिसंबर को भारत बंद का एलनAgriculture billsbharat bandhbharat bandh newsBharat bandh on 8 DecemberBSP support Bharat bandhcm yogifarmer protestfarmer protest in delhifarmer protest Newshindi newsHome MinistryKisan agitationKisan BillKisana Movementkissan aandolanLucknow Newsmayawatinews in hindiकिसान आंदोलनकिसान आंदोलन को बसपा का समर्थनकिसान बिलकिसाना आंदोलनभारत बंदशीतलहरसीएम योगी
Previous Post

जानें कब है उत्पन्ना एकादशी, तिथि, मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

Next Post

कोई सरकार वास्तव में चुनाव सुधार नहीं चाहती

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
election

कोई सरकार वास्तव में चुनाव सुधार नहीं चाहती

यह भी पढ़ें

CLAT

CLAT 2025 का एग्जाम शेड्यूल जारी, ऐसे करें अप्लाई

29/05/2024
श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव

श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव: श्याम दरबार में आयो फागुन मेलो झूम के

17/03/2021

आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में डाला जाएगा क्यूबा

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version