Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राम मंदिर फैसले की वर्षगांठ : अयोध्या का होगा दुग्धाभिषेक, जलेंगे घी के दीपक

अयोध्या फैसले की वर्षगांठ

अयोध्या फैसले की वर्षगांठ

उत्तर प्रदेश के चर्चित अयोध्या विवाद पर 9 नवंबर 2019 को फैसला आया था। फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया। 9 नवंबर को अयोध्या के फैसले को पूरे एक साल होने जा रहा है। ऐसे में अब इस ऐतिहासिक दिन को और यादगार बनाने की तैयारी में अयोध्या के साधु संतों ने शुरू कर दी है। रामा दल अब 9 नवंबर को धार्मिक अनुष्ठान करेगा। साथ ही अपने अनुयायियों से भी अपील करेगा कि वह 9 नवंबर के दिन शाम को घी के दीपक जलाएं और कम से कम 11 पाठ हनुमान चालीसा का करें। श्री रामादल ट्रस्ट 9 नवंबर को महापर्व के रूप में मनाने की तैयारी में है।

अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद अब 1 वर्ष पूरा होने पर रामादल ट्रस्ट 9 नवम्बर को यादगार बनाने की तैयारी में है। इस दिन को महापर्व के रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। रामदल ट्रस्ट 9 नवंबर की सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेगा जिसमें सबसे पहले सरयू तट पर अयोध्या  का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। मध्यान्ह में रामचरित रामायण से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राम नगरी के सबसे प्राचीन शिवालय श्री टेढ़ी यतीश्वर नाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र : एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर बनीं विधान परिषद की सदस्य, 12 सदस्य होंगे मनोनीत

राम मंदिर मामले पर अहम भूमिका निभाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना के लिए सभी प्राचीन शिवालयों पर 108 घी के दीपक जलाए जाएंगे। साथ ही 108 बत्तियों का 108 दीपक सरयू में दीपदान भी किया जाएगा। 24 घंटे तक रामादल ट्रस्ट के मुख्यालय पर सीताराम नाम संकीर्तन किया जाएगा। साथ ही रामदल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने रामादल परिवार से जुड़े हुए अपने अनुयायियों से अपील की है कि 9 नवंबर को महा पर्व के रूप में मनाए और घी के दीपक जलाएं और 11 पाठ हनुमान चालीसा का पाठ करें।

रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने बताया कि 9 नवंबर ऐतिहासिक और अविस्मरणीय दिन है। राम मंदिर फैसले की पहली वर्षगांठ 9 नवंबर को पड़ रही है. इस दिन को महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में सबसे पहले अयोध्या का अभिषेक सरयू तट पर किया जाएगा।

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ किया रेप, दुष्कर्मी फरार

रामादल मुख्यालय पर श्रीमद् बाल्मीकि रचित सुंदरकांड का पाठ मध्यान्ह में किया जाएगा। श्री टेढ़ी यतीश्वर नाथ का रुद्राभिषेक किया जाएगा। राम मंदिर फैसले को लेकर सबसे अहम भूमिका निभाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए अयोध्या के सभी शिवालयों पर 108 बत्तीयों के घी के दीपक को जलाया जाएगा। 108 बत्ती  के दीपक 108 दीपक सरयू में दीपदान किए जाएंगे। साथ ही देश और दुनिया में रामा दल ट्रस्ट से जुड़े हुए लोगों से अपील की गई है कि 9 नवंबर को प्रत्येक घर में घी के दीपक जलाए जाएं और हनुमान चालीसा का 11 पाठ किया जाए।

Exit mobile version