Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, लालू ने दिया नारा- “उठो बिहारी, करो तैयारी….

लालू प्रसाद यादव lalu prasad yadav

लालू प्रसाद यादव

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तारीखों का ऐलान किया गया। इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और सात नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। चुनावों के ऐलान के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने एक ट्वीट किया है।

लालू यादव ने अपने ट्वीट में बिहार की जनता का आह्वान करते हुए लिखा है, “उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी।” लालू ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, “बिहार में बदलाव होगा। अफसर राज खत्म होगा। अब जनता का राज होगा।”

बिहार विधानसभा के तीन चरणों में होंगे चुनाव, रिजल्ट 10 नवंबर को

मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा था, “नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं। बिहार की जनता ने मूड बना लिया है। जनता जनादेश के अपमान का बदला लेगी। चुनाव जैसे भी हों हम तैयार हैं। एनडीए का सफाया होना तय है। नीतीश कुमार के सरकार से बिहार की जनता बदला लेगी। जनता जानती है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं।”

Exit mobile version