Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेवफाई से नाराज सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर में लगाई आग, गिरफ्तार

माघ मेले में पांच टेंट जलकर राख

माघ मेले में पांच टेंट जलकर राख

लखनऊ के बाजारखाला के ऐशबाग में बुधवार दोपहर को सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की बेवफाई से आजिज होकर उसके घर में आग लगा दी। सिरफिरा अपनी प्रेमिका को वापस बुला रहा था, न आने पर उसके घर में आग लगा देने की धमकी दे रहा था। उसके बुलाने पर प्रेमिका नहीं पहुंची।

आक्रोशित प्रेमी बुधवार को प्रेमिका के घर में घुस गया और किचन में रखे गैस सिलेण्डर के जरिए आग लगा दी। आग ने कुछ ही पलों में विभत्स रूप ले लिया। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। दमकल की गाडिय़ां आने से पूर्व ही पुलिस कर्मियों ने आरोपित युवक और जलते हुए सिलेण्डर को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक घर में रखा काफी समान जल कर खाक हो गया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ऐशबाग निवासी 47 वर्षीय चेतराम लोधी पुताई का काम करता है। वर्ष 2006 वह स्थानीय निवासिनी तलाक शुदा महिला के घर में पुताई कर रहा था। इस दौरान महिला और चेतराम के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। कुछ समय पश्चात दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। जबकि चेतराम पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी प्रेमलता लोधी व बेटी आरती, मोना, अनन्या बेटा आदित्य है, जो करेहटा में रहते है।

जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह के लिये अपहरण हुई युवती दिल्ली से बरामद

बताया जा रहा है कि इस बीच महिला का प्रेम प्रसंग किसी और से हो गया था। उसने चेतराम से बातचीत करना छोड़ दी थी। बस यही बात चेतराम को बुरी लग गई थी। चेतराम अक्सर उससे मिलने के लिए कहता था, लेकिन महिला नहीं मिलती थी। कुछ दिनों पूर्व चेतराम दवाई के रैपर पर महिला से मिलने के लिए लिखा था, न मिलने पर घर जला देने की धमकी दी थी। महिला के न मिलने पर चेतराम बुधवार दोपहर उसके घर पहुंच गया। जबरन किचन में घुस गया और गैस सिलेण्डर का पाइप खोलकर उसने आग लगा दी। एलपीजी गैस के चलते आग ने तत्काल विभत्स रूप ले लिया। कुछ ही पलों में घर से धुंए का गुबार निकलने लगा। स्थानीय लोग दहशत में आ गये। सूचना पाकर मौके पर तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंच गई।

पुलिस दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आग हर पल और भी विभत्स होती जा रही थी। इस पर पुलिस कर्मी अपनी जान की परवाह न करते हुए घर में घुस गया और अन्दर मौजूद युवक व जलते सिलेण्डर को घसीट लाया। दमकल गाड़ी के आने के पूर्व ही पुलिस कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक आग की चपेट में आकर घर में रखा काफी सामान जल कर खाक हो गया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक के जरिए हुआ दूसरा प्रेम प्रसंग

चेतराम और महिला पिछले कई वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को भी थी। महिला से संबंध को लेकर चेतराम का उसकी पत्नी से विवाद भी हुआ करता था। पिछले कुछ दिनों पूर्व महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिए राजस्थान में रहने वाले एक युवक से हो गई थी। जिसके बाद से वह चेतराम से दूर हो गई थी। राजस्थान में रहने वाले युवक से महिला मिलने जाया करती थी। बस यही बात चेतराम को बुरी लग गई थी और उसने बदला लेने की ठान ली थी।

Exit mobile version