Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में फिर हुआ धमाका, मौके पर पहुंची पुलिस

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रशांत विहार में इलाके में धमाका (Blast) हुआ है। स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। जानकारी पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। धमाका किस कारण हुआ इसकी जानकारी की जा रही है। अभी तक किसी भी तरह के जानमाल की जानकारी नहीं है। इससे पहले 20 अक्टूबर को भी प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ था। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें विस्फोट की सूचना गुरुवार सुबह 11:58 पर मिली। मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, धमाका (Blast) प्रशांत विहार इलाके में स्थित बंसी स्वीट्स के सामने रेहड़ी के करीब हुआ है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। पता लगाया जा रहा है कि यह धमाका किस चीज से हुआ है।

दुबई में दिखा ऐश्वर्या राय का दिखा जलवा, एक्ट्रेस के नाम से गायब दिखा ‘बच्चन’

रोहिणी इलाके के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास 20 अक्टूबर को भी एक धमाका हुआ था। इस विस्फोट से स्कूल की दीवार, आसपास की दुकानों और एक कार को नुक्सान हुआ था।

Exit mobile version