• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जम्मू मिलिट्री स्टेशन के पास देर रात देखा गया एक और ड्रोन

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू में रविवार को ड्रोन हमले के बाद सोमवार से लेकर मंगलवार की रात तक तीन संदिग्ध ड्रोन देखे गए। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि तीनों ड्रोन जम्मू के तीन अलग-अलग इलाकों में देखे गए हैं। बीते रविवार को भारतीय वायुसेना के स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के बाद सुरक्षा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस हमले में दो लोग घायल हो गए थे। कहा जा रहा था कि भारत में पहली बार इस तरह का हमला देखा गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, पहला ड्रोन कालुचक कैंट, दूसरा रत्नुचक कैंट और तीसरा कुंजवनी इलाकों में 1:30 से सुबह 4 बजे के बीच देखा गया था। IAF स्टेशन पर हुए हमले की जांच जारी है। संकेत मिले हैं कि इस हमले में आरडीएक्स समेत कई केमिकल्स को मिलाया गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह घटना सुरक्षा एजेंसियों को लिए नया खतरा बनकर आई है।

क्योंकि ये ड्रोन ऊंचाई पर था, इसलिए तीनों जगहों से इसे देखा जा रहा था। लेकिन एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि ये एक ही ड्रोन है या फिर तीन ड्रोन थे। हालांकि, कुछ ही वक्त में ड्रोन गायब हो गया था।

जम्मू में बीते शनिवार-रविवार की रात को एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक हुआ था। यहां ड्रोन की मदद से दो विस्फोटक छोड़े गए थे, जिसके कारण स्टेशन के अंदर एक धमाका छत में हुआ था, जबकि एक धमाका खुले इलाके में हुआ था। इस हमले में दो जवानों को मामूली चोट भी पहुंची थी।

आपको बता दें कि जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से जो हमला किया गया, उसकी जांच जारी है। वायुसेना की टीम यहां अलग-अलग एंगल से इसकी जांच कर रही है, इसके अलावा FSL की टीम उस विस्फोटक की भी जांच कर रही है, जिसका इस्तेमाल किया गया।

एयरफोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन अटैक को लेकर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि ये हमला दो ड्रोन्स के द्वारा किया गया था। यहां किसी ड्रोन के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ड्रोन्स विस्फोटक गिराकर यहां से चले गए थे।

Tags: Airforce station blastdrone at jammujammu militry stationJammu-Kashmir news
Previous Post

पश्चिम दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

Next Post

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, फाटफट चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Absconded
Main Slider

ये संकेत बताते हैं की आप एकतरफा प्यार

20/05/2026
Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
Next Post
Petrol

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, फाटफट चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

rape cases in uttar pradesh

बॉयफ्रैंड ने चार दोस्तों के साथ मिलकर कार में किया युवती से सामुहिक दुष्कर्म

11/09/2021
रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट

रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने बदला भुगतान का तरीका, अब चेक से नहीं होगा पेमेंट

14/09/2020
cm yogi

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि की अर्पित

10/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version