• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, गैराज में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

Writer D by Writer D
25/01/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Another Hindu youth murdered in Bangladesh

Another Hindu youth murdered in Bangladesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश (Bangladesh) में एक बार फिर एक हिंदू युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक (Chanchal Chandra Bhowmik) के रूप में हुई है, जो नरसिंहदी इलाके में एक गैराज में सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें जिंदा जलकर चंचल की दर्दनाक मौत हो गई। बांग्लादेश (Bangladesh) के पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मामले की पूरी जानकारी दी।

सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने लिखा कि बांग्लादेश (Bangladesh) में एक बार फिर हिंदू युवक को जलाकर मार डाला गया है। पहले दीपू चंद्र दास को मेमनसिंह में जलाकर मारा गया। उसके बाद शरियातपुर में खोकन चंद्र दास को मारा गया और अब नरसिंहदी में चंचल चंद्र भौमिक को एक दुकान में जिंदा जलाकर मार डाला गया। यह घटना शुक्रवार रात घटित हुई।

सलाहउद्दीन ने लिखा, चंचल चंद्र भौमिक कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और अपने पिता की मौत के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। चंचल की मां बीमार रहती है और उसका एक भाई दिव्यांग है। वह बीते छह साल से नरसिंहदी में रूबल मियां नामक व्यक्ति के गैराज में काम करता था और नरसिंहदी में ही रहता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को चंचल काम खत्म करने के बाद गैराज में ही सो गया। पास लगे एक सीसीटीवी में दिखा कि देर रात एक व्यक्ति ने चंचल को मारने के इरादे से पेट्रोल डालकर गैराज में आग लगा दी। आग लगाने के काफी देर बाद तक आरोपी वहां खड़ा रहा और जब उसे विश्वास हो गया कि चंचल की मौत हो गई है, तब वहां से गया। चंचल के परिवार ने भी हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर आशंका जताई कि धार्मिक कारण से ही चंचल की हत्या की गई है। बांग्लादेश (Bangladesh) के हिंदू संगठनों और आम लोगों में इस घटना को लेकर घबराहट और डर का माहौल है। हिंदू संगठनों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा निशाना

पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश (Bangladesh) में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। यह सिलसिला छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद तेज हुआ। 18 दिसंबर को एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले दिपू चंद्र दास को ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और बाद में उसके शव को आग के हवाले कर दिया गया।

इसके कुछ दिनों बाद पुलिस के अनुसार कुख्यात अपराधी बताए गए अमृत मंडल को राजबाड़ी जिले में जबरन वसूली के आरोप में भीड़ ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बीते हफ्ते हिंदू व्यापारी लिटन चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी। एक अन्य मामले में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रिपन साहा को एक वाहन ने कुचल दिया। वाहन बिना भुगतान किए भाग रहा था और साहा ने उसे रोकने की कोशिश की थी।

Tags: Bangladesh
Previous Post

मतदाता है देश की भागीदारी… नेशनल वोटर्स डे पर पीएम मोदी का पत्र

Next Post

US में इमिग्रेशन कार्रवाई पर बवाल, 2 साल की बच्ची को ICE ने किया डिटेन

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
KP Sharma Oli
Main Slider

पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में किया गया भर्ती

28/03/2026
Bus Plunges into Padma River
अंतर्राष्ट्रीय

पद्मा नदी में गिरी बस, 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत

26/03/2026
Next Post
ICE detains 2-year-old girl in US

US में इमिग्रेशन कार्रवाई पर बवाल, 2 साल की बच्ची को ICE ने किया डिटेन

यह भी पढ़ें

Dead Body

घर के बाहर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका

27/07/2021
Nitin Chauhan

Splitsvilla फेम एक्टर नितिन चौहान का निधन, मौत पर सस्पेंस बरकरार

08/11/2024
Poco M3 Pro 5G

भारत में 8 जून को लॉन्च होगा Poco M3 Pro 5G, जानिए फीचर्स

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version