Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश में पैर पसार रहा है Monkeypox, दिल्ली में मिला एक और मरीज

Monkeypox

monkeypox

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक और मरीज मिला है। 35 साल का यह शख्स नाइजीरिया का है लेकिन फिलहाल दिल्ली में रहता है। यह हाल में कहीं विदेश यात्रा पर भी नहीं गया था। दिल्ली में मंकीपॉक्स वायरस का यह दूसरा मामला है। वहीं देश में इससे पहले मंकीपॉक्स के कुल 5 केसों की पुष्टि हुई है। इसमें से एक मरीज की मौत हो गई है।

मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस अब राजस्थान में भी दस्तक देता दिख रहा है। यहां मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज सामने आया है। इस मरीज को किशनगढ़ से जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) लाया गया है। फिलहाल मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। उसके सैंपल को आगे जांच के लिए पुणे भेजा गया है।

एक और भर्ती घोटाला! AIIMS भर्ती को लेकर CID एक्टिव, BJP विधायक की बेटी से की पूछताछ

मंकीपॉक्स (Monkeypox) की वजह से भारत में पहली मौत की पुष्टि भी आज हो गई है। केरल में जिस 22 साल के शख्स की मौत हुई थी, उसको लेकर पुष्टि हो गई है, कि उसने मंकीपॉक्स वायरस की वजह से जान गंवाई। यह शख्स UAE से लौटा था। शख्स की जान मंकीपॉक्स वायरस की वजह से गई है या नहीं, उसका पता लगाने के लिए सैंपल NIV पुणे भेजा गया था। वहां नतीजे पॉजिटिव आए हैं।

इस शख्स की मौत केरल के Thrissur में 30 जुलाई को हुई थी। मंकीपॉक्स को लेकर बढ़ती चिंता की वजह से केंद्र सरकार भी एक्शन में है। केंद्र ने एक टास्क फोर्स भी बना दी है। इसकी अध्यक्षता डॉक्टर वीके पॉल और स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कर रहे हैं।

Exit mobile version