Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बॉलीवुड को एक और झटका, डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन

डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। उनका निधन बीती रात जयपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें अप्रैल महीने से ही किडनी में कुछ परेशानी थी, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हुए थे।

वहीं रजत मुखर्जी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

ये खबर सुनकर अभिनेता मनोज बाजपेयी भी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये रजत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि।

खत्म होती इंसानियत : खेत में घुसने पर कुल्हाड़ी से ऊंटनी का पैर काटा, 3 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

रजत मुखर्जी के निधन पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। रजत की आत्मा को शांति प्रदान हो। फिर भी हम विश्वास नहीं कर सकते हैं कि हम कभी भी नहीं मिलेंगे या अपने काम पर कभी भी चर्चा नहीं करेंगे। खुश रहें जहां भी रहें।

रजत मुखर्जी के निधन पर हसंल मेहता ने ट्वीट किया कि अभी एक प्रिय मित्र के निधन के बारे में खबर मिली। प्यार तूने क्या किया और रोड के रजत मुखर्जी बॉम्बे में हमारे शुरुआती, शुरुआती संघर्षों के एक दोस्त थे। कई भोजन, ओल्ड मॉन्क की कई बोतलें खत्म हुईं और कई अगली दुनिया में होनी है। प्रिय मित्र तुम याद रहोगे।

बता दें कि रजत मुखर्जी मुंबई में रहते थे, लेकिन लॉकडाउन होने के बाद से वो अपने शहर जयपुर चले गए थे। वहीं शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली है। वो किडनी से जुड़ी बीमारी से तो जूझ ही रहे थे, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों में इनफेक्शन होने की बात भी सामने आई है।

रजत मुखर्जी  के निधन पर अनुभव सिन्हा ने लिखा: “एक और दोस्त बहुत जल्दी चला गया. निर्देशक रजत मुखर्जी (प्यार तूने क्या किया, रोड)। वे पिछले कुछ महीनों से जयपुर में मल्टीप्ल हेल्थ सिचुएशन से जूझ रहे थे।”

निर्देशक रजत मुखर्जी अपनी फिल्म प्यार तूने क्या किया, रोड, लव इन नेपाल और उम्मीद जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते थे।

Exit mobile version