Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं : रामअवध यादव

Ram Avadh Yadav

Ram Avadh Yadav

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कृषि बिल के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओ ने जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

उधार के पैसों के बदले पत्नी को मांगा तो दोस्त ने किया ये काम…..

एमएलसी राम अवध यादव ने कहा कि किसान विरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। किसान अगर अपनी मांगे रखता है तो सरकार में बैठे लोग कहते हैं कि किसान भटक गया है।

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहें सपा नेताओं को शहर कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने गिरफ्तारी के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया।

Exit mobile version