Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फिर विवादों में घिरा JNU, दीवारों पर लिखे गए देश विरोधी स्लोगन

JNU

Anti-national slogans written on the walls of JNU

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर विवादित स्लोगन का मामला सामने आया है। जेएनयू की दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP), प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और कश्मीर को लेकर विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं। हालांकि ये स्लोगन किसने लिखे, इसके पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं है, इसकी जांच की जा रही है।

दरअसल, रविवार सुबह JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर कई विवादित स्लोगन लिखे पाए गए हैं। दीवारों पर ‘भगवा जलेगा’, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे विवादित नारे लिखे पाए गए। नीली स्याही से लिखे गए नाम पर लाल स्याही पोती गई है।

JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवार पर ‘फ्री कश्मीर’ और ‘आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)’ जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। कई जगह फर्श पर भी नीले पेंट से ये स्लोगन लिखे गए हैं।

नैमिषारण्य पहुंचे सीएम योगी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

हालांकि, दीवारों पर भगवा, कश्मीर और मोदी पर स्लोगन किसने लिखे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल इन दीवारों को साफ कराने और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

Exit mobile version