Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘अनुपमा’ के धीरज का निधन, 51 की उम्र में नितेश पांडे ने ली आखिरी सांस

Nitesh Pandey

Nitesh Pandey

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को मानों एक बार फिर से किसी की बुरी नजर लग गई है। बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक एक्टर के निधन की खबर आ रही है। इसी बीच इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। अब एक और दिग्गज एक्टर अलविदा कह गए हैं। फेमस एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey) अब हमारे बीच नहीं रहे। 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।

मुंबई के पास इगतपुरी में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपनी मौत से कुछ घंटों पहले एक्टर ने अपने रिजॉर्ट से वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वे हॉलिडे एंजॉय करते दिखे थे। नितेश (Nitesh Pandey)उत्तराखंड के अल्मोड़ा से थे।

बता दें, नितेश फिलहाल सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे थे। सीरियल में वह अनुज और अनुपमा के बिखरे रिश्ते को संभालते हुए नजर आ रहे थे। नितेश (Nitesh Pandey)का किरदार लोगों का काफी पसंद आ रहा था और माना जा रहा था कि आगे चलकर वह अनुज और अनुपमा को एक साथ लेकर आएंगे। लेकिन उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

स दुखद खबर को राइटर सिद्धार्थ नागर कंफर्म किया है। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर इगतपुर में शूटिंग के लिए गए थे। लगभग 1:30 बजे नितेश को हार्ट अटैक आया जिसके चलते उनका निधन हो गया। हालांकि अभी तक नितेश के निधन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद अनुपना की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को एक और धक्का लगने वाला है।

नितेश की निधन की खबर आग की तरह इंडस्ट्री में फैल गई है। जैसे-जैसे सितारों को और उनसे जुड़े लोगों को इस बात की जानकारी मिल रही है वह हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया पर भी कई सितारों ने उनके लिए पोस्ट शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की है। नितेश पांडे (Nitesh Pandey) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

नितेश (Nitesh Pandey) ने शाहरुख संग किया था काम

1990 में थियेटर से नितेश (Nitesh Pandey)ने अपना करियर शुरू किया था। वे कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में दिखे थे। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे। टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने साया, अस्तित्व।।।एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था।

नितेश अपनी दमदार आवाज के लिए भी फेमस थे। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस था जिसका नाम Dream castle productions था। वहां वे रेडियो शोज बनाते थे।

एक्टर का पहली पत्नी से हुआ था तलाक

पर्सनल लाइफ में नितेश की शादी 1998 में अश्विनी कालसेकर से हुई थी। मगर ये शादी लंबी नहीं चली। 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। बाद में नितेश ने टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी की थी। टीवी शो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

Exit mobile version