Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी में जुटे अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap legal action

अनुराग कश्यप लीगल एक्शन

नई दिल्ली| फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर हाल ही में एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अब अनुराग और उनके वकीलों की टीम पायल घोष पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। अनुराग कश्यप के एक करीबी दोस्त ने बताया कि कोर्ट में मामला जाने से पहले अनुराग अपना पक्ष मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग कश्यप के एक करीबी दोस्त ने कहा कि वह (अनुराग) अपने लिए चिंतित नहीं है लेकिन इससे उनके परिवार को जो चिंता हो हो रही, उससे वह बहुत परेशान हैं। अनुराग कहते हैं कि यह उनके बारे में नहीं है बल्कि यह उनकी छवि को लेकर है। अनुराग मजबूत महिलाओं के परिवार से हैं। ऐसे में महिलाओं का सम्मान करना, उनके स्वभाव में हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन को 20 साल बाद याद आई परंपरा

उन्होंने आगे कहा कि, वह इस मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि ये आरोप उनके उन चीजों को चुनौती देता है, जिसके लिए वह जीवन भर खड़े रहे हैं। वर्षों से अनुराग को एक नारीवादी फिल्म निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह एक झूठ के चलते अपनी प्रतिष्ठा को गंवा नहीं सकते हैं। वह लड़ेंगे और तब तक लड़ेंगे जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है।

Exit mobile version