Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनुराग कश्यप की बेटी ने पहली बार अपनी कमाई से दिया उन्हें ट्रीट

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्मे दी हैं। बता दे अनुराग की बेटी आलिया कश्यप इन दिनों मुंबई में अपने पिता के साथ वक्त बिता रही हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अभी वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या अच्छी-खासी है। उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिस पर वह व्लॉग शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन किया था। बता दे अब आलिया कश्यप ने अपनी कमाई से पहली बार पिता अनुराग कश्यप को ट्रीट दिया। अनुराग कश्यप ने एक वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में आलिया बिल का भुगतान करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह अनुराग कश्यप की ओर देखती हैं और मुस्कुरा देती हैं।

ऋतिक रोशन को शर्टलेस देख एक्स वाइफ सुजैन खान का आया दिल

बेटी के लिए अनुराग कश्यप ने एक खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने कैप्शन दिया- ‘तो मेरी बेटी आलिया कश्यप मुझे एक लंबी सुबह के बाद लंच के लिए बाहर ले गई। उसने खुद के यूट्यूब की कमाई से बिल का भुगतान किया। यह पहली बार था, तो इसका रिकॉर्ड रखना कीमती था।‘  आलिया कश्यप ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनुराग की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बर्गर खाते नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं।

 

Exit mobile version