Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करवा चौथ पर कर्तव्यपथ पर अपनी हमसफ़र के साथ अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur

Anurag Thakur

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुराग ठाकुर अपनी पत्नी के साथ कर्तव्य पथ पर चलते दिख रहे हैं। करवा चौथ (Karva Chauth) के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने खुद ट्विटर पर अपना ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुराग की पत्नी हाथ में पूजा की थाली लेकर चल रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ठाकुर ने लिखा है कि कर्तव्य पथ… एक सफर, हमसफर के साथ। अब जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया था।

असल में नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। उसके बाद से ही दिल्ली में आकर्षण का नया केंद्र कर्तव्य पथ बन गया था। नाम बदलने के बाद से यहां पर अब सुविधाएं भी ज्यादा मिलने लगी हैं।

इसी वजह से कई लोग सिर्फ कर्तव्य पथ पर चलने के लिए दूर से आ रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी करवा चौथ के मौके पर कर्तव्य पथ पर चलते दिख गए।

Exit mobile version