Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विरूष्का, आंखों में आंसू लेकर कही ये बात

Anushka Sharma and Virat Kohli arrive to meet Premananda Maharaj

Anushka Sharma and Virat Kohli arrive to meet Premananda Maharaj

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली फिर से प्रेमानंद जी महाराज (Premanand) से मिलने पहुंचे हैं। अनुष्का और विराट कई बार प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए आते रहते हैं, दोनों की मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान अनुष्का और विराट, महाराज जी से मिलने के लिए जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे दिख रहे हैं। दोनों ने प्रेमानंद जी से भगवान से जुड़ाव के बारे में बात सुनी।

अक्सर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन के प्रसिद्ध बाबा प्रेमानंद जी महाराज (Premanand) के दर्शन को जाते हैं। हाल ही में दोनों ने महाराज जी से फिर से मुलाकात की है। दोनों ही इस दौरान बेहद सादगी के साथ दिखे हैं। अनुष्का ने इस दौरान गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी। हालांकि, अनुष्का के चेहरे से साफ नजर आ रहा था कि वो काफी इमोशनल हैं।

अनुष्का और विराट हर साल की तरह इस साल की सर्दियों में प्रेमानंद जी (Premanand)  के दरबार में अपनी हाजिरी लगाने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं।

‘हम आपके हैं महाराज जी’

इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज (Premanand) ने दोनों को भगवान से जुड़े रहने के बारे में बताया। उनकी बातें सुनने के दौरान अनुष्का की आंखों में आंसू देखे जा सकते हैं। महाराज जी की बात खत्म होने के बाद अनुष्का ने उनका आशीर्वाद लेते हुए मुस्कुराकर कहा कि आप हमारे हैं महाराज जी और हम आपके हैं। हालांकि, महाराज जी ने कहा कि हम सभी ईश्वर के हैं। ये बात सुनने के बाद कपल ने उनकी सभा से विदा ले लिया।

Exit mobile version