Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया प्रेगनेंसीं का अनुभव

anuhska sharma

anuhska sharma

नई दिल्ली| अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली हैं। विराट और अनुष्का के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है और दोनों के लाखों प्रशंसकों को इसका लंबे समय से इंतजार है। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेगनेंसी से जुड़े एहसास को फैन्स के साथ शेयर किया है।

अनुष्का शर्मा ने प्रेगा न्यूज एक नए विज्ञापन में कहा, ‘अपने से ज्यादा किसी और की फिक्र कब होती है। जानना है तो देखते रहें। मां सच ही कहती थी कि तब तू मां बनेगी तो समझेगी कि अपने से ज्यादा किसी और के बारे में सोचना क्या होता है। मुझे अब यह बात समझ आ रही है।’ इस ऐड में अनुष्का शर्मा अपने बेबी बंप को दिखाते हुए मां बनने के अपने एहसास के बारे में बात करती दिख रही हैं।

अनिल कपूर ने दिखाए अपने डोले, इंस्टाग्राम पर लिखा- पूरा हुआ सपना

अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। यही नहीं PregaNews के इस ऐड को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘यह अद्भुत है कि नहीं। कैसे दो छोटी सी पिंक लाइन आपकी जिंदगी बदल सकती हैं? देखें, मैंने अपने प्रेगनेंसी के अनुभव को PregaNews के साथ शेयर किया है।’

उनके इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘Looking Gorgeous’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘लव यू वेरी मच ब्यूटीफुल।’ अनुष्का शर्मा और विराट  कोहली पहली बार पैरेंटिंग का अनुभव लेने वाले हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी और जनवरी में नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।

यही नहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया टूर से पैटरनिटी लीव पर लौटने वाले हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तीसरी सालगिरह थी। इस मौके पर दोनों की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा था, ‘हमारे तीन साल और जल्दी ही हम होंगे तीन। मिस यू।’ बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल मुंबई में अपने माता-पिता के पास हैं। दुबई में आईपीएल के दौरान पति के साथ वक्त गुजारने के बाद हाल ही में अनुष्का शर्मा मुंबई वापस लौटी थीं।

Exit mobile version