Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फादर्स डे के मौके पर अनुष्का ने अपने पिता और विराट को दी शुभकामनाएं

Anushka wishes her father and Virat on the occasion of Father's Day

Anushka wishes her father and Virat on the occasion of Father's Day

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की थी। बता दे एक बेटी के पिता बनने के बाद विराट कोहली का पहला फादर्स डे (Virat Kohli’s first Father’s Day) है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट इस साल की शुरुआत में वामिका नाम की एक बच्ची के पैरेंट्स बने। फैंस इंडियन कैप्टन को उनके प्यार की ओर से शुभकामनाओं का वेट कर रहे थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 प्यारी तस्वीरें शेयर कर अपने पिता और विराट को फादर्स डे 2021 की शुभकामनाएं दे दीं। दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान क्लिक की गई इमेज शेयर की है।

अनुष्का पहली फोटो में अपने पापा के साथ बैठी हैं और दोनों फोटो के लिए मुस्कुरा रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में अनुष्का बीच पर विराट के साथ पोज देते हुए अपने बेबी बंप को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं आखिरी फोटो में विराट और उनके डैड खुशी-खुशी फोटो क्लिक के लिए पोज दे रहे हैं। अनुष्का ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ‘दो सबसे अनुकरणीय पुरुष जो मुझे मिले हैं। इनसे मुझे भरपूर प्यार और अनुग्रह मिला है। वे एक बेटी के लिए सबसे अच्छा पिता हैं।’

सपा की तरह नहीं भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा जीतेगी जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव: केशव

इस साल की शुरुआत में मदर्स डे पर विराट ने वामिका की एक झलक शेयर कर अनुष्का को विश किया था। उन्होंने लिखा था, ‘एक बच्चे को जन्म को देखना एक इंसान के लिए सबसे ज्यादा रीढ़ की हड्डी को ठंडा करने वाला, अविश्वसनीय और अद्भुत अनुभव होता है। इसे देखने के बाद आप महिलाओं की सच्ची ताकत और दिव्यता को समझते हैं और कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम पुरुषों की तुलना में बहुत मजबूत हैं। मेरे जीवन की सबसे उग्र, दयालु और मजबूत महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं और जो बड़ी होकर अपनी मां की तरह बनने जा रही हैं, और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।’

 

Exit mobile version