Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राम मंदिर के शिलान्यास की प्रथम वर्षगांठ पर दीप प्रज्वलन की अपील

Ram

Ram Mandir

राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के शिलान्यास का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। पिछले वर्ष राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंचल अड़जरिया द्वारा अपील की गई थी कि झांसी में स्थित मंदिरों एवं घरों पर सभी रामभक्त 05-05 दीपक जलाएं। इस वर्ष भी अंचल अड़जरिया द्वारा 05 अगस्त को मंदिरों व घरों में दीपक जलाने की अपील की गई है।

जानकारी देते हुए अंचल अड़जरिया ने कहा कि बहुत लम्बी प्रतीक्षा के बाद राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। जिसके लिए कई रामभक्तों ने प्राणों के साथ अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है।

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, 2023 में रामलला के दर्शन के लिए खुल जाएगा मंदिर

मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। पिछले वर्ष झांसी के 183 मंदिरों पर दीप प्रज्वलन के साथ खुशियां मनाई गई थी, भगवान राम कण-कण में व्याप्त हैं। अतः इस बार भी सभी रामभक्त अपने घरों पर दीप प्रज्वलन कर राम मंदिर शिलान्यास की प्रथम वर्षगांठ को खुशी के साथ मनायें।

Exit mobile version