Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उप्र पुलिस एवं आधुनिकीकरण आयोग के सदस्य पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित

avnish awasthi

avnish awasthi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रदेश की पुलिस व्यवस्था के विविध पहलुओं का अध्ययन कर उसमें सुधार के सुझाव देने एवं पुलिस आधुनिकीकरण तथा सुदृढ़ीकरण हेतु उप्र पुलिस आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण आयोग में अध्यक्ष के साथ 02 सदस्यों को नामित किये जाने की व्यवस्था की गयी है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोग में सदस्य का एक पद रिक्त होने के कारण इस पद पर चयन हेतु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त इच्छुक अधिकारियों का एक पैनल तैयार किया जाना है।

जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह का बस्ती में बाढ़ कार्यों का किया निरीक्षण

श्री अवस्थी ने बताया कि आयोग में सदस्य के एक पद पर चयन हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में इच्छुक सेवानिवृत्त आई0ए0एस0 अधिकारियों से 30 जून, 2021 को सायं 05 बजे तक लोकभवन सी-ब्लाॅक, चतुर्थ तल, कक्ष सं0-419 स्थित गृह (पुलिस) अनुभाग-10 में मांगे गये है।

Exit mobile version