• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NABARD बैंक का बने हिस्सा, इस वैकेंसी के लिए ऐसे करें अप्लाई

Writer D by Writer D
20/07/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
Banks

Banks

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. नाबार्ड बैंक (NABARD) की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 170 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में है उनके लिए यह बहुत अच्छा मौका है.

इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इन पदों पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन अच्छे से चेक कर लें.

असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2022 से शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया है. बता दें कि इन पदों पर एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2022 को हो सकता है.

ऐसे करें आवेदन

>> नाबार्ड बैंक की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाएं.

>> वेबसाइट के होम पेज पर CAREER NOTICES के लिंक पर क्लिक करें.

>> इसके बाद Recruitment To The Post Of Assistant Manager In Grade ‘A’ (P & SS) के लिंक पर जाएं.

>> अब Apply Here के ऑप्शन पर क्लिक करें.

जारी हुए REET 2022 के एडमिट कार्ड, reetbser2022.in से डाउनलोड करें हाल टिकट

>> इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.

>> ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

>> आवेदन पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट जरूर ले लें.

>> डायरेक्ट अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें.

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया एप्लीकेशन फीस जमा होने के बाद पूरी मानी जाएगी. असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे. वही sc-st और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपये देने होंगे.

योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट मैनेजर के पद पर निकली वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से रिलेटेड ट्रेड में ग्रेजुएशन तक की डिग्री होनी चाहिए. ध्यान रहे कि ग्रेजुएशन में 60% मार्क्स होना अनिवार्य है. वही उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से अधिक और 30 साल से कम होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2022 के अनुसार की जाएगी. आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को भर्ती नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Tags: banks jobsjobs for nabardNABARD bankrecruitment in nabard
Previous Post

जारी हुए REET 2022 के एडमिट कार्ड, reetbser2022.in से डाउनलोड करें हाल टिकट

Next Post

बदल गई JEE Mains की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
Next Post
JEE Mains

बदल गई JEE Mains की तारीख, अब इस दिन होगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

मनरेगा योजना से यूपी में बनेगी 150 हाईटेक नर्सरी

20/04/2022
Bigg Boss 14

पति अभिनव शुक्ला से 2020 में तलाक लेने वाली थीं रुबीना दिलैक

01/12/2020
राहुल अध्यक्ष बने या कोई और Rahul becomes president or someone else

राहुल अध्यक्ष बने या कोई और, कांग्रेस का बांटना लगभग तय 

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version