Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरियन गर्ल्स जैसी स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं सिर्फ ये दो चीजें

Glowing Face

Glowing Face

कोरियन गर्ल्स (Korean Girls) की स्किन शीशे जैसी चमकती (Glowing Skin) हुई नजर आती है। जिसे देखकर अधिकतर महिलाओं की चाहत होती है काश उनकी स्किन भी शीशे जैसी चमके और साफ नजर आये। शीशे जैसी चमकती स्किन (Glowing Skin) के पीछे कई जेनेटिव और वातावरणीय कारक हो सकते हैं।

लेकिन थोड़ी सी कोशिश से आप स्किन (Glowing Skin) को कोरियन ग्लास की तरह बना सकते है। इसके लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की नहीं बल्कि घर में मौजूद सिर्फ दो चीजों की जरुरत होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले चावल के आटे को गर्म पानी में डालकर मिक्स करना है।

इसके बाद इसमें फ्लैक्ससीड्स पाउडर या इसके बीज यानि अलसी के बीज या पाउडर को डालकर थोड़ी देर पकाना है। इसके बाद जब यह ठंडा हो जाए।

तो चेहरे को साफ करके इस पैक को लगा चेहरे पर लगा लें। बीस से तीस मिनट बाद अपने हाथों से इसे साफ कर लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Exit mobile version