Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रात में इस तेल को लगाने से पलकें होंगी घनी, नहीं पड़ेगी आर्टिफीशियल पलकों की जरुरत

Eyelashes

eyelashes

खूबसूरती में आंखों को बहुत अधिक महत्व होता है। क्योंकि खूबसूरत आंखों से चेहरा खूबसूरत नजर आने लगता है। आंखें खूबसूरत दिखें इसके लिए पलकों (Eyelashes) का घना होना बेहद जरुरी है।

मार्केट में कई तरह की आर्टिफीशियल आईलैशेज (Eyelashes) उपलब्ध हैं जिससे आंखों को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है। अगर आप अपनी पलकों को नेचुरली तरीके से घना बनाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे है।

ग्रीन टी की मदद से आप अपनी पलकों (Eyelashes) को घना कर सकती है। ग्रीन टी पीने से पलकों के साथ साथ सिर के बाल भी घने होते है। पलकों को घना बनाने के लिए कैस्टर ऑयल की मदद ले सकती हैं।

इसके लिए एक कॉटन पर थोड़ा सा कैस्टर ऑयल लेकर या उंगलियों की हेल्प से अपनी आंखों पर लगा सकती है। कैस्टर ऑयल में विटामिन ई औऱ ओमेगा 6 फैटी एसिड जैसे तमाम पोषक तत्व पाये जाते है जो पलकों घना बनाने में हेल्प करते है।

इसके अलावा एलोवेरा जेल के साथ विटामिन ई मिक्स करके भी लगा सकते है। एलोवेरा जेल से पलकें मुलायम होंगी और विटामिन ई बालों को झड़ने की समस्या को रोकने में हेल्प करता है। साथ ही पलके घना करता है।

नारियल तेल भी पलकों को घना करने में हेल्प कर सकता है। नारियल तेल में लॉरिकक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। पलकों को पोषण देने में हेल्प करता है। रात में सोने से पहले कॉटन को नारियल तेल में डिप करके आंखों पर लगाएं। सुबह धो लें।

Exit mobile version