Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

12 अप्रैल राशिफल: अमावस्या पर इन राशिवालों को होगा लाभ

Zodiac

Zodiac

मेष- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृष- आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन- आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क- आज आपका दिन कुछ खास नहीं है। ऑफिस में अधिक काम की वजह से तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह- आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कन्या- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला- आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। नई तकनीक से आपके व्यापार में वृद्धि की संभावना है।

वृश्चिक- आज आपको ऑफिस में संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

धनु- आज आपका दिन अच्छा नहीं है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान से परेशान रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मकर- आज आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी।

कुंभ- आज आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगा सकते हैं। आज आपको सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मीन- आज आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version