Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

17 अप्रैल राशिफल: इन राशिवालों के लिए शुभ है आज का दिन

Zodiac

Zodiac

मेष- आज आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृष- आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आप अपना ध्यान लक्ष्य की ओर बनाए रखें।

मिथुन- आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए बहुत-सी चीजें आज फायदेमंद होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है।

कर्क- संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा।

सिंह- आज ऑफिस के काम से दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या- आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। रिश्तों में भी मजबूती बरकरार रहेगी। किसी काम में सफलता मिलने से माता-पिता खुश होंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

तुला- आज ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप उनके साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। वाद-विवादों से दूर रहें, साथ ही बातचीत में भी सावधानी बरतें। अभी किसी भी प्रकार का कोई बड़ा फैसला सोच समझकर ही लें।

धनु- व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा की योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

कुंभ- आज आपका दिन बहुत बढ़िया है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। व्यापार को बढ़ाने में आपकी मेहनत सफल रहेगी। साथ ही दूसरे लोगों से सहयोग भी प्राप्त होगा।

मीन- आज आपका दिन कल की अपेक्षा शानदार रहेगा। बहुत दिनों से मन में छुपाकर रखी कोई बात आज अपने जीवनसाथी को बता सकते हैं। आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे।

Exit mobile version