Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

19 अप्रैल राशिफल: जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

3 planets will transit

3 planets will transit

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। आइए जानते हैं राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन।

मेष- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।

वृष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा।

मिथुन- आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ दिन बिताए।

कर्क- आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी काम में आज के दिन जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

सिंह- घर में तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

कन्या- आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आप उस सलाह को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला- जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आज घर-परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है।

वृश्चिक– आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। परिवार संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

धनु– आज आपका दिन अच्छा नहीं है। क्रोध की भावना मन में रह सकती है, इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहकार अच्छा मिलेगा।

मकर– नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय के स्रोत मिलेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कुंभ- आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से रुके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे। आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहें हैं।

मीन– आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है।

Exit mobile version