Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 अप्रैल राशिफल: इन राशिवालों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा

Zodiac

Zodiac

मेष- आपको कारोबार में धन लाभ होगा। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। सोसाइटी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष- आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन- आज आपको अचानक धन लाभ होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

कर्क- आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों को खूब सारा प्यार देंगे। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आप कोई नॉबल पढ़ सकते हैं।

कन्या- कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला- सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी, बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी।

वृश्चिक- आज कामकाज को जल्द निपटाने का नया तरीका मिलेगा। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

धनु- आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। वाद विवादों से दूर रहे। अनजान व्यक्ति से बेवजह बोलने से आपको बचना चाहिए।

मकर- आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी।

कुंभ- धन का आगमन होगा। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन- आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। आज वाहन चलाने में थोड़े सावधानी बरतें।

Exit mobile version