Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 अप्रैल राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारें

horoscope

horoscope

30 अप्रैल का राशिफल  (Horoscope) 

मेष- आज आपका दिन ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आय के नए स्तोत्र निर्मित होंगे। नए मित्रों से संबंध बनेगा।

वृष- आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम के मामलों में गंभीरता और  गोपनीयता रखें। व्यापार में अच्छा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन- आज आप करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। यदि विदेश जाना चाहते हैं तो आज मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। आज कोई नई डील करना उचित नहीं होगा।

कर्क- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होगा। घर में खुशियों का आगमन होगा।

सिंह- आज अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुष्ट रहेंगे।

कन्या- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आसपास काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। पैसों के मामलों में जल्दबाजी में फैसला ना लें।

तुला- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। बिजनेस में लाभ का योग बन रहा है।

वृश्चिक- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। लोगों में पहले से ज्यादा आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु- आज भाग्य चमकने के योग बन रहे हैं। घरवालों के साथ घूमने और मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर- आज धन लाभ के आसार बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने पर मन हर्षित रहेगा।

कुंभ- आज आपका दिन कुछ ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।

मीन- अचानक से कोई समस्या सामने आ सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है। सम्पत्ति संबंधी मामले आपके खिलाफ जा सकते हैं।

Exit mobile version