Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5 अप्रैल राशिफल: इन राशि वालों के लिए आज का दिन है उत्तम

horoscope

horoscope

मेष- आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे।

वृष- आज पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा।

मिथुन- आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग करेंगे।

कर्क- इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह- आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

कन्या- आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको किसी तरह का तनाव भी महसूस हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए।

तुला- आज अधिकारियों से आप अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।

धनु- इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। माता को सुख की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने का पूरा योग बनेगा। पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।

मकर- आज आपका दिन कल के दिन से अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।

कुंभ- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।

मीन- आज आपका दिन शानदार रहेगा। जातकों को धन लाभ के योग हैं। वाणी आधारित कार्यों में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी सफलता भरपूर रहेगी

Exit mobile version