Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिल गया आरिफ़ का लापता दोस्त ‘सारस’, अखिलेश ने दी आंदोलन की चेतावनी

Arif

Arif, stork

रायबरेली/अमेठी/लखनऊ। रायबरेली के समसपुर में उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम द्वारा छोड़ा गया लापता सारस पक्षी (Stork) मिल गया है। इसके लापता होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार इसे तत्काल खोजे नहीं तो पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा अमेठी से जबरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर में छोड़ा गया बहुचर्चित पक्षी सारस अब लापता है।

उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी के प्रति ऐसी लापरवाही गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजें नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी प्रेमी आंदोलन करेंगे।

मालूम हो कि बुधवार को अमेठी निवासी आरिफ से वन विभाग द्वारा सारस पक्षी छीने जाने पर सपा अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह पक्षी को देखने आरिफ के घर चले गए इसलिए वन विभाग वाले पक्षी को कैद कर ले गए।

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहें तो लापता सारस का कोई नामकरण भी कर दें लेकिन उसे ढूंढकर उसकी जान ज़रूर बचाएं। वो सारस भी पूरे उप्र को वैसे ही प्रिय है, जैसे मुख्यमंत्री जी को गोलू।

Exit mobile version