Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अर्जुन कपूर ने बताया कैसा था मलाइका के साथ क्वारंटाइन टाइम

Arjun Kapoor-Malaika

Arjun Kapoor-Malaika

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर के चर्चे लम्बे समय से होते आ रहे हैं। इन दोनों को पार्टी, इवेंट्स और डेट्स पर साथ में कई बार देखा गया है। हालांकि अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करने में दोनों आज भी हिचकिचाते हैं। मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिसियल कर चुके हैं। ऐसे में फैन्स को भी दोनों को साथ देखकर खुशी होती है। कोरोना के लॉकडाउन एक दौरान खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन साथ में क्वारंटीन कर रहे हैं। अब मलाइका अरोड़ा ने इस बात को कंफर्म किया है।

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि यह सच है कि वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटीन में थीं। इसके अलावा उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे उनका समय अर्जुन संग खुशनुमा बीता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कई लोगों को अपने पार्टनर के साथ क्वारंटटीन में रहने का मौका मिला। उन्हें एक-दूसरे को समझने और समय बिताने में खुशी मिली और ऐसा ही कुछ मलाइका अरोड़ा के साथ भी हुआ।

रविवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 9 काम, हो सकता है नुकसान

असल में एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ क्वारंटीन में रहना चाहती हैं। इस पर मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे एक्टर के साथ क्वारंटीन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार है। अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा, ”वो बहुत एंटरटेनिंग हैं। मैं उनके साथ क्वारंटीन करना चाहूंगी क्योंकि वो बहुत ज्यादा एंटरटेनिंग हैं। उनके साथ कोई भी पल बुरा नहीं होता। मेरे साथ ऐसा है कि वह मेरा मजाक उड़ाते रहते हैं।”

बता दें कि सितंबर 2020 में अर्जुन कपूर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और बताया कि वह क्वारंटीन में है। अर्जुन के बाद मलाइका को भी कोरोना हो गया था। दोनों अब ठीक हो गए हैं और काम पर लौट गए हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले मलाइका और अर्जुन धर्मशाला में करीना कपूर और उनके परिवार संग घूमते नजर आए थे। असल में अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग वहां कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version