Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चौथी बार पापा बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म

Arjun Rampal

Arjun Rampal

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) चौथी बार पिता बने है। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के दूसरे बच्चे का जन्म हुआ।

सूत्रों के मुताबिक स्टार ने खुलासा किया है कि उनकी पत्नी को लड़का हुआ है। अर्जुन (Arjun Rampal) दम्पत्ति के पहले से एरिक नाम का बच्चा है जो इस सप्ताह की शुरुआत में चार साल का हो गया।

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)  की पहली पत्नी

जानकारी के अनुसार अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अब तक शादी नहीं की है। वहीं अर्जुन रामपाल ने साल 2019 में अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया था। उन दोनों की दो बेटियां हैं- माहिका रामपाल और मायरा रामपाल।

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)  की आने वाली फिल्में

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘धाकड़’ में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

कद्दू की सब्जी नहीं अब ट्राई करें ये 5 टेस्टी रेसिपी, न पसंद करने वाले भी खाते ही रह जाएंगे

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जल्द ही अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘क्रैक’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी।

Exit mobile version