Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नज़र आए अर्जुन तेंदुलकर, तो फैन्स बोले- देखो नेपोटिज्म

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आगाज में अब चार दिन ही बचे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। सभी टीमें आईपीएल की तैयारी में जुटी हैं।

रोहित शर्मा ने कहा- ‘टीम इंडिया में जगह बनाने से ज्यादा दूर नहीं हो तुम’

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे और ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर पूल में मस्ती करते हुए नजर आए। अर्जुन ने फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जबकि राहुल चाहर ने पूल सेशन की फोटो ट्विटर पर शेयर की। मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों के साथ अर्जुन को देखकर फैन्स हैरान रह गए। ट्विटर पर ‘नेपोटिज्म’ को लेकर अर्जुन को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

सीएसके करेगी 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ मैच का आगाज

ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में गए हैं। दरअसल हर फ्रेंचाइजी टीम अपने साथ कुछ नेट बॉलर्स लेकर आई है। ऐसा माना जा रहा है अर्जुन नेट्स पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के लिए यूएई गए हैं। फैन्स को यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया के जरिए फैन्स ने पूछा है कि क्या महाराष्ट्र के पास अर्जुन से बेहतर गेंदबाज नहीं हैं? अर्जुन ने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है और इसके अलावा 2020 आईपीएल के लिए ऑक्शन का हिस्सा भी नहीं थे।

Exit mobile version