Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असलहों के जखीरा बरामद, दो फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

Arms Factory

Illegal arms factory

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ पुलिस ने गुरुवार को अवैध असलहे बनाने वाली फैक्टरी बरामद की है। इस फैक्टरी को चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बने अधबने असलहों का जखीरा व शस्त्र बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए है।

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में बिक्री करने के लिए इस अवैध शस्त्र फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। जिसकी सूचना फतेहगढ़ पुलिस को मिली।

पुलिस ने छापा मार कर कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सुंदरपुर निवासी कुलदीप, महेंद्र निवासी शबासी थाना कमालगज को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 9 तमंचे बरामद हुए हैं। तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

यह फैक्टरी एक झोपड़ी में चल रही थी। चुनाव से पहले इसका भाड़ा स्वाट टीम व पुलिस ने फोड़ दिया है।

Exit mobile version