Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा

Manoj Pandey

Manoj Pandey

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ( Manoj Pandey ) का मौजूदा कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया है। जनरल पांडे 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे थे, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को उनका कार्यकाल एक महीने बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल पांडे ( Manoj Pandey ) ने 30 अप्रैल, 2022 को भारतीय सेना की बागडोर संभाली थी। उन्हें दिसंबर, 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन मिला था। सीओएएस का पद संभालने से पहले वे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर थे।

उन्हें 31 मई को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आज उनकी सेवा में एक महीने के विस्तार को मंजूरी दे दी है।

झूठ बोलता है गाजीपुर का एक माफिया, खुद को ब्रिगेडियर उस्मान के परिवार का बताता है : योगी

यह विस्तार उनकी सामान्य सेवानिवृत्ति से एक महीने आगे यानी 30 जून तक रहेगा। यह विस्तार सेना नियम 1954 के नियम 16 ए (4) के तहत दिया गया है।

Exit mobile version