Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेना ने लद्दाख में 76 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, देखें वीडियो

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी संघर्ष के बीच भारतीय सेना ने लद्दाख में 76 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया है।

भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित 15000 फीट पर एक 76 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज, लद्दाख में हनले घाटी की ओर फहराया गया है। न्यूज एजेंसी ANI ने लद्दाख की सरजमीं पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए वीडियो शेयर किया है।

लद्दाख की वादियों में भारतीय सेना और फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए 76 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को देखकर हर हिंदुस्तानी की सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। एजेंसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के जवान तिरंगे को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे पहले गांधी जयंती के मौके पर लद्दाख में खादी से बनाया गया तिरंगा लहराया गया था। लद्दाख में गांधी जयंती के मौके पर लहराया गया राष्ट्रीय ध्वज 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है।

कहा जा रहा है कि ध्वज 1000 किलो वजनी है। दो दिनों के लद्दाख दौरे पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ कई बड़े सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे मौके को भारत के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह भारत के लिए गर्व का क्षण है कि गांधी जी की जयंती पर दुनिया का सबसे बड़े खादी के तिरंगे का अनावरण लेह में हुआ। मैं इस भाव को सलाम करता हूं, जो बापू के पुण्य स्मरण करता है, भारतीय कारीगरों को बढ़ावा देता है और देश को सम्मानित भी करता है।’

Exit mobile version