Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुंछ में घुसपैठ का प्रयास विफल, सेना ने मार गिराए दो आतंकी

Terrorist

Terrorist

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए दो आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया है।

जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल ने आज यहां बताया कि पुंछ में तड़के करीब दो बजे हमले के लिए घात लगाये जाने पता चला।

प्रवक्ता ने बताया कि दो व्यक्तियों को पुंछ के देगवार तेरवा के सामान्य क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पार घूमते देखा गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी को गिरते हुए देखा गया और जबकि दूसरा आतंकवादी (Terrorists)  ने नियंत्रण रेखा पर वापस भागने के प्रयास में मारा गया।

भारतीय सेना और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा अभियान अभी जारी है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को राजौरी जिले के खवास इलाके में भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे एक आतंकवादी को चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया था।

Exit mobile version