Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शादी का झांसा देकर सैन्यकर्मी ने एएनएम से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

FIR lodge

FIR lodge

शादी का झांसा देकर सैन्यकर्मी ने एएनएम से कई बार दुष्कर्म किया। शादी की जिद पर छुट्टी लेकर आने का आश्वासन दिया। फौजी के घर पहुंची एएनएम को शादी से इनकार कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्षेत्र की एक युवती चार साल पहले लखनऊ में रहकर एएनएम की ट्रेनिंग ले रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बरेली के थाना बहेड़ी के गांव अर्सिया बोझ निवासी सैन्यकर्मी वीर सिंह से मोबाइल पर बात शुरू हो गई। उसने शादी का झांसा दिया। एक अक्तूबर 2017 को लखनऊ मिलने भी गया।

युवती ने बताया कि तीन जून 2020 को अपनी बहन के गांव गई थी। बहन, बहनोई की गैरमौजूदगी में पहुंचे वीर सिंह ने कोल्डड्रिंक में उसे नशा देकर दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने शादी करने का वादा किया। इसके बाद सैन्यकर्मी 12 मार्च 2021 को बरेली के एक होटल में और 27 मार्च 2021 को टनकपुर के एक होटल में कई दिन तक रखा।

शादी की जिद पर उसने जुलाई में आकर उसके घरवालों से बात कर शादी करने का वादा किया। चार अगस्त को सैन्यकर्मी से मिलने उसके घर गई। आरोप है कि तब उसके साथ अभद्रता करके शादी से इनकार कर धमकाया। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर वीर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Exit mobile version