Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेना के जवान को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

shot

shot

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम बदमाशों ने सेना के जवान नीरज सिंह को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार सेना के जवान पकड़ी निवासी नीरज सिंह (37) पुत्र वीरेन्द्र सिंह पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इस बीच अलावलपुर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बांए जांघ में लगी है।

सूचना पर इंस्पेक्टर गगनराज सिंह पहुंच गए। उन्होंने घायल जवान से पूछताछ की। पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई है। हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना को लेकर नीरज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है।

Exit mobile version