Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

Army vehicle

army vehicle fell into the ditch

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार शाम भारतीय सेना का वाहन (Army Vehicle) हादसे का शिकार हो गया। राजधानी लेह के पास मौजूद क्यारी गांव में सेना का वाहन खाई में गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में सेना के नौ जवानों की मौत हो गई है,  जबकि एक सैनिक घायल हुआ है। मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि क्यारी गांव से सात किमी पहले सेना की गाड़ी (Army Vehicle) दुर्घटना का शिकार हो गई और खाई में गिर गई।

इस हादसे में आठ जवानों और एक जेसीओ की मौत हुई है। हादसे में एक जवान घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।

26 सड़कों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

सेना का ये गश्ती दल कारू से क्यारी की तरफ जा रहा था, तभी ये हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version