Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है सेना का मनोबल : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हर युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर दुश्मनों का सफाया किया है। उन्होंने कहा कि सेना के शहीद जवानों को सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को खटीमा में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के वीर जवानों ने गलवान घाटी में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उत्तराखंड ने लाखों जवान देश को दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक का पुत्र होने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि मेहनत और साहस से सेना के जवान हर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ।सुरक्षा में लगाए जवानों को खुली छूट दी गई है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के पीएम नरेन्द्र मोदी होली और दिवाली भी सेना के जवानों के बीच मनाते हैं। मोदी के नेतृत्व में सेना का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में उत्तराखंड के सभी जिलों के शहीदों का सम्मान किया जा रहा है। सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों की पेंशन राशि काे बढ़ाया जा रहा है।

एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है : सीएम पुष्कर

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैनिक धाम बनाने की परिकल्पना की थी। प्रदेश के शहीदों के घरों से पवित्र मिट्टी लेकर उस सैन्य धाम में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि आज देश के शहीद सैनिकों को सम्मान मिल रहा है।

इस अवसर पर सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा भाजपा जिलाध्यक्ष जी बरोड़ा बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Exit mobile version