Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर हमला : अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपब्ल्क टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे आपातकाल की याद ताजा हो गयी है। मुंबई में आज पुलिस द्वारा अर्नब की गिरफ्तारी के बाद केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने टि्वट कर इसकी निंदा की।

DU ने बंद हो चुके कोर्स पर खर्च कर डाले 29 लाख रुपये

गृह मंत्री अमित शाह ने भी टि्वट कर कहा , कांग्रेस और इसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है।

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य शक्ति का दुरूपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। स्वतंत्र प्रेस पर हमले का विरोध किया जाना चाहिए और किया जायेगा।

राजस्थान के स्कूलों में 7 नवंबर से 16 नवंबर तक छुट्टी की हुई घोषणा

अर्नब गोस्वामी को आज सुबह पुलिस ने मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्टों के अनुसार पत्रकार को आत्महत्या के एक पुराने मामले में उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version