Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कानपुर हिंसा मामले में भाजपा प्रवक्ता को गिरफ्तार करें सरकार : अखिलेश

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र स्थित यतीमखाना इलाके में जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद कराने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तंज कसा है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कानपुर देहात में है। वहां से 60 किलोमीटर दूर कानपुर नगर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, पथराव और गोलीबारी से मचा हड़कंप

इसकी वजह भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का विवादित बयान है, जिससे नाराज एक पक्ष बाजार बंद करने का ऐलान किया था, जबकि दूसरा पक्ष यह मानने को तैयार नहीं था। इसी को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। इसमें पुलिस और खुफिया तंत्र की बड़ी विफलता है।

साथ ही साथ भाजपा प्रवक्ता नूपुर के बयान से, कानपुर में जो अशांति हुई है उसके लिए उन्हें गिरफ़्तार किया जाये। हमारी सभी से शांति बनाए रखने की अपील है।

Exit mobile version