Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पेट्रोल पंप संचालक को घर में बंधक बनाकर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

arrested

arrested

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक को घर में बंधक बनाकर दिन दहाड़े पंप कर्मियों को डरा धमका कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को नवाबाद पुलिस ने आज गिरफ्तार (Arrested)  कर लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयोग की गई चाकू तथा प्लास्टिक का असलाह बरामद कर लिया गया। 24 घंटे में लूटकांड की घटना का सफल अनावरण करने पर पुलिस टीम को 51 सौ का नकद पुरस्कार दिया गया। पकड़े गए आरोपितों में से एक पहले उसी पेट्रोल पंप पर काम करता था।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को दिन दहाड़े नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित सिविल लाइन में रहने वाले कबीर खन्ना पुत्र चांद खन्ना के घर दो बदमाशों ने घुस कर चाकू की नोक पर डरा धमका कर उनसे रूपयों की मांग की। जब रुपये घर पर नहीं मिले तो दोनों बदमाश कबीर को बंधक बनाकर पेट्रोल पंप लाए यहां भी उन्हें नकदी नहीं मिली। इस पर बदमाश पम्प मालिक का मोबाइल लूट कर भाग गए थे।

घटना की सूचना पर एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन में गठित की गई नवाबाद, स्वाट टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बदमाशों को रेलवे इंस्टिट्यूट के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस टीम के सफल अनावरण पर एसएसपी की ओर से 51 सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम भूपेंद्र सेन पुत्र उमाशंकर निवासी आउट हाउस बंगला नंबर 51 सदर बाजार तथा दूसरे का नाम राहुल सेन बताया गया।

एसपी सिटी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में राहुल सेन पूर्व में पेट्रोल पंप मालिक कबीर खन्ना के पंप पर ही कार्य करता था। हालांकि समथर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मुनीम से हुई 6 लाख की लूट का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Exit mobile version