Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राकेश टिकैत को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी इंजीनियर ने बताई यह वजह

राकेश टिकैत Rakesh Tikait

राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किसानों के धरने से नाराज चल रहे शख्स ने राकेश टिकैत को धमकी दी थी। आरोपी किसान नेता की बातों से असहमत था। गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है।

शख्स जनकपुरी का रहने वाला है और पशे से इंजीनियर है।  शुक्रवार देत रात पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की है। लगातार चल रहे किसान आंदोलन से नाराज होकर शख्स ने राकेश टिकैत को धमकी दी थी। आरोपी शख्स अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

आरोपी इंजीनियर से हुई पूछताछ में अब तक किसी भी तरह की बड़ी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। आरोपी यही कह रहा है कि वह किसान नेता से असहमत और किसानों के आंदोलन से नाराज था, इसलिए धमकी दी।

सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी बोर्ड की 10वीं के एग्जाम रद्द, 29 लाख छात्र होंगे प्रमोट

शख्स किसानों के धरने से परेशान था। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत साफ कर चुके हैं कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक किसी भी कीमत पर आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।

किसान आंदोलन की वजह से कुछ स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन किसान अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों का आंदोलन बीते 6 महीने से ज्यादा वक्त से जारी है।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि सुधार कानूनों को खिलाफ किसान सड़क पर हैं। किसान दिल्ली की सीमाओं पर बीते 6 महीने से डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेगी, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।  केंद्र सरकार और किसानों के बीच कुल 11 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन नतीजा अब तक नहीं निकला है।

Exit mobile version