• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरफ्तार सपा के पूर्व विधायक की बढ़ सकती है मुश्किलें, अचल संपत्ति की जांच शुरू   

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बलरामपुर, राजनीति
0
डॉ०आरिफ अनवर हाशमी

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी गिरफ्तार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी(सपा) के पूर्व विधायक डॉ०आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किले और बढ़ सकती है।

पुलिस सूत्रो ने सोमवार को यहाँ बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में गिरफ्तार सपा के पूर्व विधायक डॉ०आरिफ अनवर हाशमी की अचल सम्पत्ति की जाँच शुरू हो गई है। उनके द्वारा उतरौला विधानसभा क्षेत्र में कितने सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जा किया गया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने उतरौला तहसील के अधिकारियो से तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद उन जमीनों को पूर्व विधायक के कब्जे से मुक्त कराने की कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि गत 30 अगस्त को अनिल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति की शिकायत पर सादुल्ला नगर थाना में पूर्व विधायक डॉ०आरिफ अनवर हाशमी और उनके परिवार के अन्य सदस्यो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आरिफ अनवर हाशमी पर सरकारी जमीनों को कब्जाने का आरोप लग चुका है। जिसके तहत वर्षों पहले सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र के गूमा फात्माजोत में खलिहान के खाते में दर्ज जमीन को कूटरचना के आधार पर पूर्व विधायक ने अपने नाम करा लिया था।

मुरादाबाद : स्कूल भवन का जर्जर छज्जा गिरा, दो छात्र मलबे में दबे, एक की मौत

इसके बाद उन्होंने उस पर बालिका इंटर कालेज का निर्माण कराया था। प्रशासन द्वारा कराए गये जाँच के दौरान सरकारी अभिलेखो मे हेराफेरी की पुष्टि होने पर 24 सितम्बर2018 को तत्कालीन उपजिला अधिकारी जेपी सिंह ने पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी और हल्का लेखपाल के विरूद्ध धोखाधडी सहित कूटरचना का मुकदमा दर्ज कराया था।

जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही थी। मामले से सम्बंधित सभी साक्ष्य एकत्र करने के उपरान्त गत शनिवार को पूर्व विधायक को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डोनाल्ड ट्रम्प की मैं सगी औलाद हूं, मां को लापरवाह बता कर झगड़ा करते हैं, अब मुझे मिलना है अपने वालिद से

उन्होने बताया कि उतरौला नगर के गाँधी नगर मोहल्ले मे भी नाले की जमीन को कब्जा कर उस पर डिग्री कालेज का निर्माण कराने का भी आरोप पूर्व विधायक पर है। नाले पर अवैध कब्जे सहित अन्य सम्पत्ति की भी जाँच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक और उनके भाई के नाम से जारी शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की गिरफ्तारी के बाद उनके ग्रह क्षेत्र सादुल्ला नगर मे एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Tags: Crime in LucknowFormer SP MLA Arif Anwar HashmiLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindilucknow policeUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Policeपूर्व सपा विधायकसपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी गिरफ्तार
Previous Post

डोनाल्ड ट्रम्प की मैं सगी औलाद हूं, मां को लापरवाह बता कर झगड़ा करते हैं, अब मुझे मिलना है अपने वालिद से

Next Post

कोविड से किसी एक विभाग की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की लड़ाई है : योगी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami honored bodybuilder Pratibha Thapliyal
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

13/02/2026
Retired Brigadier met CM Dhami and handed over the cheque.
राष्ट्रीय

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान

13/02/2026
Satish Mahana
Main Slider

नाराजगी के बाद मुस्कुराते हुए लौटे विधानसभा अध्यक्ष, सपा विधायक ने सुनाई शायरी

13/02/2026
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के शूटर की बाराबंकी में हत्या, जेलर हत्याकांड में था आरोपी

13/02/2026
Manoj Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी में अरेस्ट, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

13/02/2026
Next Post
cm yogi

कोविड से किसी एक विभाग की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की लड़ाई है : योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

नगर निकाय चुनाव: पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को योगी सरकार ने दी मंजूरी

10/03/2023
turmeric

घर में यहां रखें हल्दी की गांठ, नहीं होगी पैसों की कमी

14/01/2026
missing school manager found

गाजियाबाद : कार समेत बिल्डर लापता, तलाश में जुटी पुलिस

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version